February 21, 2026

दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Share

पवारा जौनपुर।

विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) की अदालत ने एक दलित को मारने की धमकी देने व गाली-गलौज के आरोप में पवांरा थाने पर तैनात दरोगा नागेश्वर शुक्ला को गैर जमानती वारंट जारी किया है ।

पवांरा निवासी अर्जुन गौतम ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था कि पवांरा थाने पर तैनात दरोगा नागेश्वर शुक्ला किसी बात से नाराज हो गये थे । 23 मई 2021को समय करीब दस बजे परिवादी दरोगा नागेश्वर शुक्ला से कोई जानकारी लेने गया तो उन्होंने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देते हुए हाथ-पैर तोड़ने व फर्जी केस में फंसाने की धमकी दिया और पुन: उसी दिन करीब एक बजे दरोगा नागेश्वर शुक्ला परिवादी के घर गये और पुन: मां-बहन की गालियां दिये तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किये । जिस पर न्यायालय ने परिवाद दर्ज करने के साथ ही तलब भी किया था । जमानती वारंट जारी होने के बावजूद दरोगा न्यायालय में हाजिर नहीं हुए । शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) की अदालत ने दरोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 14 जनवरी को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है ।

About Author