February 21, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कल आएंगे जौनपुर

Share

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह। ने बताया कि कल यानि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जौनपुर में प्रथम आगमन है। प्रदेश अध्यक्ष सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के सीहीपुर कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमे जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मीडिया, आई टी एव सोशल मीडिया के जिला संयोजक, सह संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, सांसद, विधायक, पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कल लखनऊ से सड़क के रास्ते से जौनपुर आएंगे उनका स्वागत जौनपुर के बॉर्डर हरिहरपुर बदलापुर में भव्य स्वागत होगा उसके उपरांत उनका कोल्हनामउ में स्वागत होगा।

About Author