February 22, 2026

प्रमुख मंदिरों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित हार्दिक शुभकामनाओं सहित उपहार किट किया गया सप्रेम भेंट

Share


     जौनपुर योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं सहित मिष्ठान, पूजा सामग्री, ग्रीटिंग कार्ड युक्त ’’ दीपावली उपहार ’’ जनपद के प्रसिद्ध शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी मंदिर परमानतपुर, साईं बाबा मंदिर हुसैनाबाद, गायत्री मंदिर के महंत को जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा सप्रेम भेंट किया।
           इस अवसर पर महंत, पुजारियों ने मा0 योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, खुशहाली व समृद्धि की  कामना की।

About Author