अटेवा ने सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों कर्मचारियों को बनाया सदस्य

अटेवा ने सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों कर्मचारियों को बनाया सदस्य
जौनपुर-जिले के खुटहन में अटेवा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों कर्मचारियों को सदस्य बनाया सदस्यता अभियान के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.हरे कृष्ण सिंह व महामंत्री हौसला प्रसाद यादव,प्रमोद यादव तथा विनय वर्मा के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान खुटहन बीआरसी पर चलाया गया,जिसमें अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा की सदस्यता ली और सभी बड़े उत्साहित नजर आ रहे थे। अटेवा द्वारा चलाया जा रहा है पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों के द्वारा बराबर आवाज उठाया जा रहा है इस दौरान पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए विनय वर्मा ने बताया राजस्थान ,छत्तीसगढ़,झारखंड और अब पुरानी पेंशन पंजाब में भी बहाल हो गई है और उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।इसी क्रम में प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बुढ़ापे में पुरानी पेंशन की आवश्यकता को बताया।इस अवसर पर सनी,इंद्रेश,सत्य प्रकाश मिश्रा,देशबंधु गौतम, अजय,सरिता मौर्य,कल्पना पटेल, समीक्षा,अमरजोत आदि उपस्थित रहे।
