February 22, 2026

राज गौरव पीजी कालेज के प्रबंधक की माता का निधन

Share

राज गौरव पीजी कालेज के प्रबंधक की माता का निधन

कई शिक्षण संस्थानों में शोक सभा कर विद्यालयों को किया गया बंद

खेतासराय।
स्थानीय कस्बा निवासी राज गौरव पीजी कॉलेज खुटहन के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव की माता का शनिवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थी। खेतासराय स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
समाजसेवी के निधन की खबर लगते हैं सैकड़ों लोगों ने खेतासराय के स्टेशन गली स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया ।
उनका अंतिम संस्कार देर शाम को खुटहन स्थित पिलकिछा घाट पर किया जाएगा।
खेतासराय क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवारों में शुमार ओमप्रकाश यादव उर्फ बड़े और उनके छोटे भाई अशोक चंद यादव उर्फ छोटे की माताजी श्रीमती विद्या देवी उम्र 82 वर्ष पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका उपचार जिले के एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली निधन की खबर लगते ही
काफी संख्या में इलाके के लोगों ने पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
निधन की सूचना पर राज गौरव महाविद्यालय खुटहन व आर जी एस बालिका इंटर कॉलेज जंगीपुर खुर्द व सीडी ब्राइट बिगिनिंग एकडमी जंगीपुर खुर्द, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल खेतासराय, राज गौरव आईटीआई, जेडी कान्वेंट स्कूल खेतासराय में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया गया।
इस मौके पर प्रबंधक डॉ जगन्नाथ प्रसाद यादव,
रिटायर्ड स्वास्थ्य अधिकारी तेजमणि यादव,
शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, सपा नेता त्रिभुवन यादव, डॉ चंद्रजीत मौर्य, शिक्षक सुभाष चंद यादव, राकेश राजभर, मदन चंद यादव एडवोकेट समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Author