February 22, 2026

जूनियर मे ग्रेसी आदित्य प्रिंस कुमार ने मारी बाजी

Share

डेढ़ दर्जन मेधावीयों को एबीएसए ने किया सम्मानित

करंजाकला

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता करंजाकला के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में संपन्न कराई गई। विजेता डेढ़ दर्जन छात्रों को एबीएसए ने सम्मानित किया और उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता जनता इंटर कॉलेज में हुई। करंजाकला के विभिन्न विद्यालयों से करीब डेढ़ सौ छात्रों ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें उनकी 2 घंटे चली क्विज प्रतियोगिता कक्षा 6 ,7 ,8 के डेढ़ दर्जन छात्रों ने सफलता पाई। जिसमें कक्षा छ से ग्रेसी विश्वकर्मा पहले तथा दूसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह, तीसरे स्थान पर प्रियांशी, चौथे स्थान पर विशाखा राव, पांचवें स्थान पर प्रिंस यादव रहे।

वहीं कक्षा 7 में पहले स्थान पर आदित्य चौरसिया, दूसरे स्थान पर नसरा , तीसरे पर किशन यादव ,चौथे स्थान पर पायल रही।

वहीं कक्षा 8 में प्रिंस शुक्ला पहले स्थान पर ,दूसरे पर कुणाल, तीसरे पर गीतांजलि, चौथे पर श्रेया भारद्वाज, पांचवें पर आदित्य और छठवें स्थान पर अंशिका प्रजापति को सफलता मिली ।
सफल छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव तथा राष्ट्रीय अभियान कमेटी की मंजू यादव, एआरपी सतीश चंद्र मौर्य, संदीप चौधरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ।परीक्षा मे डॉ मनोज सिंह ,जगदीश कुमार, लालसाहब यादव,डा अतुल प्रकाश यादव ,अतुल सिंह, इंदु प्रकाश यादव, नीतीश कुमार ,शैलेंद्र पाल ,मो हासींम दिनेश मौर्य ने परीक्षा कराई ।इसके अलावा दिनेश मौर्य, पारुल ,प्रियंका सिंह, निरंजन , सर्वेश मिश्र ने मूल्यांकन में सहयोग किया।

About Author