घोर शिथिलता के कारण केराकत व्यापार मंडल की नगर इकाई को प्रदेश इकाई ने किया भंग- इंदु सिंह

घोर शिथिलता के कारण केराकत व्यापार मंडल की नगर इकाई को प्रदेश इकाई ने किया भंग- इंदु सिंह
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केराकत की घोर शिथिलता के कारण प्रदेश कमेटी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति पर भंग कर दिया है, और जिला इकाई को निर्देशित किया है एक सप्ताह के अंदर केराकत की नगर इकाई का गठन कर प्रदेश कमेटी को सूचित करें।
उसी क्रम में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष / जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने ज़िला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी व तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त को निर्देश देते हुए कहाकि एक सप्ताह में केराकत की नगर इकाई का गठन कर ज़िला इकाई को सूची उपलब्ध कराएं,ताकि प्रदेश कमेटी को ससमय सूचित किया जा सके।
