आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छताअभियान

Share

जौनपुर –

आज आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोग जनपद के जेसीज चौराहा और रोडवेज जैसे सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाकर स्वच्छता अभियान चलाया।
यह स्वच्छता अभियान आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में किया गया।

इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से अमर सिंह, विशाल यादव, जसवंत, सूरज, अभिनव, मोहित, गोपाल इत्यादि लोग मौजूद थे।

इस कार्यक्रम की जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मिडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा दी।

जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता अब सभी देशवासियों के दिल में बढ़ती जा रही है क्यूंकि आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य सभी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। और इसलिए आगामी चुनाव में पार्टी को बहुत अच्छा समर्थन मिलेगा…।।

About Author