कम उपस्थिति दर्शाने पर डॉ आरबी यादव पर जताई नाराजगी

IMG-20221020-WA0034
Share

कम उपस्थिति दर्शाने पर डॉ आरबी यादव पर जताई नाराजगी

आकस्मिक निरीक्षण
-सीएमओ ने दी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी, कम जांच पर लैब टेक्नीशियन को फटकार
-डाक्टरों और कर्मचारियों के आवास मरम्मत करने के निर्देश, सफाई व्यवस्था पर जताई प्रसन्नता

जौनपुर, 20अक्टूबर 2022।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा मरीज देखे जाने के बाद भी रजिस्टर पर अत्यधिक कम दर्ज करने के लिए डॉ आरबी यादव पर नाराजगी जताई। उन्हें कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए चेतावनी दी।
सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन विशाल कुमार राय, सुधाकर चौरसिया और शुभम यादव से मरीजों से उनके व्यवहार के बारे में मिल रही शिकायतों के संदर्भ में पूछताछ की। साथ ही व्यवहार में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्हें अपेक्षा से बहुत कम जांच करने के लिए फटकार लगाई। चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियों के आवास की मरम्मत के लिए निर्देश दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारुकी विभाग से अनुमति लेकर छुट्टी पर थे। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने डॉक्टरों तथा कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया जिसमें सभी उपस्थित मिले। दवा का स्टाक देखा तो सभी दवाइयां समान अनुपात में थीं। लेबर रूम, आपरेशन थियेटर तथा अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी देखा। परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।