स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी के निधन पर शोक

जौनपुर। सार्वभौमिक नियमित टीकाकरण प्रोग्राम एवं रिपोर्टिंग के डाटा आपरेटर संजय कुमार अस्थाना की पत्नी का गुरुवार शाम निधन हो गया। इसके चलते शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में दोपहर दो बजे एक सभा हुई जिसमें लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बताया गया कि वह लंबे समय से डायलिसिस पर थीं। तीन -चार दिन पहले अचानक बहुत ज्यादा तबीयत खराब हो गई तो उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम सात बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांसें लीं। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को शीघ्र इस दुख से बाहर आने के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, डीआईओ डॉ नरेन्द्र सिंह, एसीएमओ डॉ राजीव कुमार, डीटीओ डॉ राकेश कुमार सिंह, सीएमओ के स्टेनो सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
