February 22, 2026

रत्ना शुगर मिल मजदूर संघ शाहगंज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उठाई आवाज

Share

रत्ना शुगर मिल मजदूर संघ शाहगंज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उठाई आवाज

मजदूर संघ नेता प्रभानंद यादव ने उठाई मिल मजदूरों के बकाए की मांग

जौनपुर।
रत्ना शुगर मिल मजदूर संघ शाहगंज के  बैनर तले शुक्रवार को कर्मचारियों के नेता प्रभानन्द यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जोरदार आवाज उठाई गई। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित एक मांग पत्र डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता प्रभानंद यादव ने कहा कि रत्ना शुगर मिल में अभी भी किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है। जिसका भुगतान करने के बजाए उस मिल से जुड़े कुछ लोग वहां के लाखों रुपए के पुराने पुर्जे को उठा ले जा रहे हैं। जिससे इलाके के लोगों में खासा आक्रोश है।
कर्मचारी नेता श्री यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य चीनी मिल निगम पूर्व नाम रत्ना शुगर मिल शाहगंज जौनपुर जिसका विक्रय पूर्व सरकार द्वारा कौड़ियों के दाम में इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बेच  दिया गया था। जिसका डीएम सर्किल रेट 54 करोड़ रुपए था, चीनी मिल पर किसानों व कर्मचारियों का करोड़ों रुपए बाकी है।
इसके संबंध में एक याचिका प्रभानन्द बनाम सरकार एवं याचिका संख्या 25345 सन 2000 छोटेलाल व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार  उच्च न्यायालय में सुनवाई अग्रिम तिथि नियत है। वर्तमान समय में उक्त शुगर मिल को उखाड़कर विधि विरुद्ध तरीके से बेचा जा रहा है। चीनी मिल पर किसानों कर्मचारियों को करोड़ों रुपए बकाया है जिससे और रत्ना शुगर मिल मजदूर संघ द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि इसे तत्काल रोका जाए।

About Author