February 22, 2026

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र लिखा गया

Share

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र लिखा गया

जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र लिखा गया। पत्र मे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे देश के लिए सराहनीय कार्य का उल्लेख कर उनके पते मे पोस्ट किया साथ ही कार्यकर्ताओ ने उनके जन्मदिन की बधाई भी दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है सरकार की सेवा व गरीब कल्याण की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वास और भी अधिक गहरा हुआ है केन्द्र सरकार गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना महिलाओ के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन व देश की जनता को कोरोना से मुक्ति दिलाने निःशुल्क वैक्सीन लगवाया जा रहा । कार्यक्रम मे जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय आमोद सिंह, रोहन सिंह, अवनीश यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author