February 22, 2026

जनपद वाराणसी में 03 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेला का आयोजन   

Share

जनपद वाराणसी में 03 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेला का आयोजन          जौनपुर  शासन/विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से वृहद मण्डलीय रोजगार मेला का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी, के तत्वाधान में 03 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से महादेव पी0जी0 कालेज, बरियासनपुर निकट विकास खण्ड-चिरईगॉंव, जनपद-वाराणसी में किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन एवं ऑफर लेटर वितरण मा0 श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर जी के द्वारा किया जायेंगा। जिसमें 60 विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेंगा।
                मण्डलीय वृहद रोजगार मेला में एन0आई0आई0टी0 आई0सी0आई0सी0आई0 गुडगॉंव हरियाणा, कार्पोरेट सिक्योरिटी एवं एंटीजीलेंस सर्विसेज,वाराणसी, सुरती हर्ब्स मेनपावर सप्लाई, लखीमपुर स्वीगी वाराणसी, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, वाराणसी, गीगा कार्पसोल अहमदाबाद गुजरात, एसीस फेडरल, वाराणसी इनसोर्स, वाराणसी सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट, वाराणसी, टाटा मोटर इम्पलायी मैनपावर सर्विसेज, मल्टीफ्लायर मुद्रा लखनऊ, आई0सी0आई0 बैंक, लखनऊ, चैनल प्ले लखनऊ, डाबर आयुर्वेदिक, इण्टरप्राईजेज, ग्लोरियस नेटकॉम ग्रुप ऑफ कम्पनी, वाराणसी, इरा स्टार्टअप प्रा0लि0 वाराणसी, ब्लूडार्ट डी0एच0एल0, वाराणसी सहित कुल 60 कम्पनियॉं प्रतिभाग करेंगी। उक्त मेला में 18-40 वर्ष उम्र के आठवीं/हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/परास्नातक/पी0एच0डी0/बी0बी0ए0/एम0बी0ए0/ बी0सी0ए0/एम0सी0ए0/आई0टी0आई0/डिप्लोमा योग्यताधारी अभ्यर्थी 03 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से पंजीयन कराते हुए रोजगार मेले में भाग ले सकते है।

About Author