February 22, 2026

जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार के सम्पन्न

Share

जौनपुर

जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार के सम्पन्न हुई। बैठक में उलेन दरी के निर्यात के सम्बंध में कार्ययोजना प्रस्तुत की गईं।
              जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उद्यमियों को निर्यात के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाये। उन्होंने सभी उद्यमियों से इसके सम्बन्ध में सुझाव भी मांगा। निर्यात प्रोत्साहन के लिए उद्यमियों की एक कार्यशाला आयोजित किए जाने के निर्देश  दिए गए। जनपद में ओडीओपी ऊनी दरी से संबंधित जितने भी लोग कार्य कर रहे हैं उनके संबंध में एक प्रेजेंटेशन तैयार कर बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
                    संयुक्त निदेशक एमएसएमई भारत सरकार प्रयागराज एल०बी०एस० यादव के द्वारा विभाग से सम्बंधित जानकारी दी गयी। ई.एन.वाई. दौलत राम द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से उद्यमियों को जानकारी दी गई, जिसे उद्यमियों को अधिक लाभ मिलेगा।  
                   डीजीएफटी प्रतिनिधि जगदीश चन्द्र एवं वीडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जॉइंट डीजीएफटी द्वारा मीटिंग में प्रतिभग किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु, श्रम बंधु की बैठक की गई जिसमें उद्यमियों की शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
                   बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपनिदेशक कृषि, अपर संख्यिकी अधिकारी, सहायक प्रबंधक जयप्रकाश, अध्यक्ष सीडा बृजेश यादव सहित अन्य उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author