September 19, 2024

जफराबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर।

थाना जफराबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
श्री अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह हे0का0 राजेश सिंह सेंगर, हे0का0 सुरेश सिंह व का0 सुशील कुमार के मु0अ0सं0 136/2021 धारा 376डीए भादवि व 5/6 पाक्को एक्ट के नामजद वांछित अभियुक्तगण 1. संदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र लालचन्द्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष 2. अमित विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासीगण ग्राम उत्तरगांवा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण –
1. संदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र लालचन्द्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष
2. अमित विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी गण ग्राम उत्तरगावा थाना जफराबाद जनपद जौनपुर
सम्बन्धित मु0अ0सं0/ आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 136/2021 धारा 376डीए भादवि व 5/6 पाक्को एक्ट थाना जफराबाद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह , हे0का0 राजेश सिंह सेंगर, हे0का0 सुरेश सिंह ,का0 सुशील कुमार थाना जफराबाद, जौनपुर।

About Author