February 23, 2026

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राजभवन की टीम को हराया

Share

लखनऊ। राजभवन उत्तर प्रदेश एकादश और वी०बी०एस०पी० यू० जौनपुर पुरुष क्रिकेट टीम के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 27 रनों से मैच जीत लिया।
मैत्री मैच में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर के मैच में 11.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 69 रन बनाए, जिसमें अनुज सिंह सर्वाधिक 23 रन और नितिन सिंह ने 16 रन बनाए l राज भवन टीम की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए जसवीर नेल 3, प्रभाकर और सचिन ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए l जवाब में खेलने उतरी राजभवन उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम मात्र 43 रन पर ऑल आउट हो गई l वीबीएसपीयू जौनपुर की तरफ से गेंदबाज़ी में त्रिशाल ,अमर एवम दिव्य ने क्रमशः 3-3 विकेट लिए l पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया l

About Author