February 23, 2026

पांच करोड़ 32 लाख से सुधरेगी स्पोर्ट्स स्टेडियम की दशा

Share

उम्मीदों के लगेंगे पंख, सुविधाएं बढ़ेंगी तो ऊंचा होगा खेल का स्तर

जौनपुर

उत्तर प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुध ली है। यहां अवस्थापना सहित खेलों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए साढ़े छह करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया था जिसमें सरकार ने सुध लेते हुए पांच करोड़ 32 लाख की सहमिति दे दी है।साथ 15 दिन के भीतर शासन की तरफ 2 करोड़ रूपए अवमुक्त भी हो जायेगा। जल्दी से संबंधित कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसका सीधा असर यहां के खेल और खिलाड़ियों को आने वाले वर्षों में मिलेगा।

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम की दशा को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने इसकी सुध ली है। वर्ष 2022–23 के बजट में प्रदेश सरकार ने स्टेडियम में स्थापित सुविधाओं में सुधार के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ से भेजे गए साढ़े छह करोड़ के प्रस्ताव को संशोधित करते हुए पांच करोड़ 32 लाख रुपए के पर प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। इस वर्ष की वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी गई है। इससे सिंथेटिक ट्रेक,मल्टीपरपज हाल, फ्लड लाइट, चारदीवारी का निर्माण, स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए खर्च किया जाएगा। स्टेडियम की दशा सुधारने के बाद खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा।0 स्टेडियम पहले से ही प्रशिक्षण का दंश झेल रहा है। लेकिन जिला क्रीड़ा अधिकारी के प्रयासों से धीरे-धीरे स्टेडियम की दशा सुधर रही है ।जिससे आसपास के बसे गांवों में लोगों की उम्मीद भी जग रही है कि अब कई दशक बाद शायद इंदिरा गांधी स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी हो जाए।
…………..
सुविधाएं बढ़ाना अच्छी पहल, प्रशिक्षकों की उठाई मांग

कबड्डी से जुड़े खिलाड़ी अमर बहादुर यादव ने बताया स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ेंगी तो इसका पूरा लाभ खिलाडियों को होगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी सुजीत यादव ने कहा की स्टेडियम में विभिन्न खेलों की सुविधाएं एवं प्रशिक्षकों का अभाव है। सुविधाएं बढ़ाना अच्छी पहल है।खेल निदेशालय को कबड्डी,तलवारबाजी,क्रिकेट जैसे खेलो के प्रशिक्षक उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि खिलाड़ियों का भविष्य निखर सके।
……………

पिछले 2 साल से भेजा जा रहा था प्रस्ताव

इंदिरा गांधी स्टेडियम प्रशासन पिछले दो वित्तीय वर्ष लगातार इन कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज रहा था। नए वित्तीय वर्ष में बहुप्रतीक्षित कार्यो को कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा के प्रयासों के बाद इस वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद 15 दिन के भीतर कुछ कामों को शुरू करा दिया जाएगा। साथ-साथ कुछ कामों के लिए भारत सरकार के तरफ से आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया के तहत भी प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिसका बजट मिलने के बाद स्टेडियम की दशा में और भी सुधार आएगा।

…….
प्रदेश सरकार की तरफ से पांच करोड़ 32 लाख के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। इससे इंदिरा गांधी स्टेडियम की दिशा व दशा में व्यापक सुधार एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी
इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर जौनपुर

About Author