बयालसी महाविद्यालय जलालपुर, में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

बयालसी महाविद्यालय जलालपुर, जौनपुर में आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया ।”आजादी के अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत खेल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने खेलों का जीवन में योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये।संगोष्ठी में मेजर ध्यानचंद के जीवन पर व्यापक प्रकाश डाला गया।उनके उपलब्धियों को याद किया गया ।खेल एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं लगन को याद किया गया ।इस अवसर पर अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे ।श्री प्रदीप कुमार यादव ने खेलों के जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डाला ।श्री अनिल कुमार ने खेलों के व्यवसायीकरण का उल्लेख किया । डॉ अंशुमान सिंह ने अभिभावकों का खेल के प्रति दृष्टि का उल्लेख किया जबकि श्री जगत नारायण सिंह ने गाँवों से विलुप्त हो रहे सामान्य खेलों को याद किया ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आंनद शंकर चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान का विस्तार से वर्णन किया कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय नारायण सिंह ने किया ।
