सर्पदंश से कक्षा 10 के छात्रा की मौत

सांपों का हमला जारी, एक और मौत- हड़ही गांव में सर्पदंश से हफ्ते की दूसरी मौत
गांव के लोग दहशत में
जौनपुर
करंजाकला
बारिश की रात में सांपों का उत्पात जारी है। पिछले 7 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में सर्प दंश की 5 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से तीन को जान गवांनी पड़ी जबकि 2 गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल एवं आजमगढ़ में भर्ती कराए गए।
मंगलवार की भोर मेें सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव कक्षा 10 की छात्रा व कक्षा 11 के छात्र सांप डसने से मौत हो गई और दक्षिण पट्टी गांव में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गई। बता दे काजल बिंद (16) मेहरवा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। भोर में अपने कमरे से निकलकर किसी कार्य के लिए जैसे ही आंगन की तरफ बढ़ीं कि उनका पैर सांप पर पड़ गया। तिलमिलाए सांप ने बाएं पैर में नीचे डंस लिया। घटना के बाद परिवार वालों को जगाया तब तक सांप कहीं खिसक चुका था। सांप की परवाह न कर काजल बिंद को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वही से निजी वाहन गाजीपुर परिजन लेकर चले गए लेकिन वहा भी असफलता मिली और दोबारा झाड़-फूंक शुरू कराई। किसी आशंका में इंजेक्शन लगवाने और झाड़-फूंक के लिए पुन: आजमगढ़ में के पास किसी बंगाली डॉक्टर के पास लेकर गए जहां निराशा ही हाथ लगी। काजल बिन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। परिवार वालों की चीख से हर किसी की आंखें नम दिखीं। उसी गांव में हफ्ते की दूसरी घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। लगातार सांपों का कहर जारी है जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
