एमबीबीएस छात्रों की दूसरी बैच आने पर संकट

उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरी तरह से ठप
जौनपुर
उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज सिद्धिपुर में एमबीबीएस छात्रों की दूसरी बैच आने पर पूरी तरह से संकट छा गया है। बकाया भुगतान ना होने की वजह से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की दूसरी बैच के लिए शासन प्रशासन की तरफ से तैयारी जोर शोर से कराई जा रही थी। शीघ्र ही एनएमसी की टीम भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने वाली थी। जिसके बाद एमबीबीएस छात्रों की दूसरी बैच आने का रास्ता साफ हो जाता। लेकिन इसी बीच सोमवार को इलेक्ट्रिकल व कंकरीट सप्लायरो ने बकाया भुगतान को लेकर निर्माण कार्य रोक दिया है। जिससे छात्रों की नई बैच आने की प्रक्रिया पर संकट छा गया है।
