01.100 किलोग्राम गांजा व 35 साइकिल के साथ एक अभियुक्त को थाना लाइनबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

01.100 किलोग्राम गांजा व 35 साइकिल के साथ एक अभियुक्त को थाना लाइनबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार के नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा गस्त के दौरान आज सुबह गुलाबी देवी क्रासिंग कन्हईपुर पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति भूपतपट्टी की तरफ से पैदल साइकिल लेकर आ रहा था कि पुलिस वालों को देखकर पीछे मुड़कर जाने लगा । शक होने पर पुलिस बल के लोगो ने रूकने को कहां तो तेज कदमो से जाने लगा कि हमराही पुलिस बल की मदद से 50-60 कदम जाते-जाते पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम , पता पूछा गया तो उसने अपना नाम श्रवण कुमार गौतम उर्फ चुल्ली पुत्र स्व0 छोटेलाल गौतम निवासी भूपतपट्टी थाना- लाईन बाजार जनपद- जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया । पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो साइकिल में टंगे सफेद प्लास्टिक के झोले में एक पालिथिन में अखबार में लिपटा 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ और अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी की 35 साइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त
- श्रवण कुमार गौतम उर्फ चुल्ली पुत्र स्व0 छोटेलाल गौतम निवासी भूपतपट्टी थाना- लाईन बाजार जनपद- जौनपुर
बरामदगी
1 किग्रा 100 ग्राम नाजायज गांजा
चोरी के 35 अदद साइकिल
आपराधिक इतिहास
मु0अं0सं0 319/20 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइनबाजार जौनपुर
मु0अं0सं0 320/20 धारा 411/413 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर
मु0अं0सं0 315/22 धारा 379 थाना लाइनबाजार जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज, थाना लाइनबाजार जौनपुर
2.हे0का0 आशुतोष श्रीवास्तव, थाना लाइनबाजार, जौनपुर ।
3.का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
4.का0 सुधीर कुमार साहू, थाना लाइनबाजार, जौनपुर ।
5.का0 विजय प्रकाश, थाना लाइनबाजार, जौनपुर ।
