February 23, 2026

13 अगस्त 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण की बैठक

Share

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आगामी 13 अगस्त 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत

 जौनपुर 06 अगस्त 2022 (सू0वि0)- उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने हेतु श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर की अध्यक्षता में  06 अगस्त 2022 को समय 04ः30 बजे विश्राम कक्ष, जनपद न्यायालय, जौनपुर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत की गयी।

         माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल,  द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण को निर्देर्शित किया गया कि वह अपने-अपने न्यायालयों में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य अधिक से अधिक  मामलों को चिन्हित कर नोटिस निर्गत कर तामीला सुनिश्चित करायें एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

          इस अवसर पर समस्त अपर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, सिविल जज सी0डि0, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल जज जू0डि0 व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।    

About Author