February 23, 2026

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान

Share

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय मछलीशहर , प्राथमिक विद्यालय मछलीशहर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कन्या मछलीशहर , कंपोजिट विद्यालय मछलीशहर के बच्चो के द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गयी । जनपद में में हर घर तिरंगा अभियान जिले में 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।
रैली के माध्यम से बच्चों के द्वारा तहसील व बाजार में उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को इस अभियान से जोड़कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाय । उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति दिए गए मानकों का ध्यान रखते हुए प्रत्येक जनपदवासी अपने-अपने घरों एवं समस्त प्रतिष्ठानों पर झंडा लगाएं।

About Author