February 23, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज 15 जुलाई,

Share


          जौनपुर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज 15 जुलाई, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक लगाई जा रही है। इसी क्रम में 07 अगस्त, 2022 (रविवार) को जिले के सभी सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सी0एच0सी0/पी0एच0सी0), जिला पुरूष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, अर्बन प्रा0 स्वा0 केन्द्र कटघरा, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के साथ सभी गामीण क्षेत्र में भी प्रिकॉशन डोज का महाअभियान चलाकर कोविड के उपरोक्त प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण किया जा रहा है, इस मेगा वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह ने 18 वर्ष तथा उससे ऊपर की सभी आयु के लोगों से अपील की है कि वे रविवार को अपना तथा अपने परिवार का प्रिकॉशन डोज नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अवश्य लगवायें। यह प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण द्वितीय डोज के टीकाकरण तिथि से छः माह बाद लगाई जा रही है, जिले में प्रिकॉशन डोज लगे जिनका छः माह बीत चुका है उनकी कुल संख्या 28,62,919 है। जिसमें से अभी तक 2,25,556 लोगों ने अपना प्रिकॉशन डोज लगवा लिया है।

About Author