डायट परिसर में धूमधाम से मनाया गया “आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह”

आज आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में समस्त स्टाफ, प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम संस्थान में 17 अगस्त तक अनवरत चलता रहेगा तथा इस दौरान समस्त प्रशिक्षुओं द्वारा आजादी से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में समस्त प्रशिक्षुओं को बताया तथा देश में भाईचारा एकता व सौहार्द व समरसता तथा राष्ट्र के प्रति सामाजिक एकता एवम अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्र के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने के लिए संदेश दिया गया l इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मनीष कुमार सिंह जी द्वारा तिरंगे के महत्व को बताते हुए आजादी में योगदान देने वाले ऐसे महानायको के बारे में बताया गया जिनके बारे में राष्ट्र के नागरिकों को बहुत कम जानकारी उपलब्ध है l इसी क्रम में प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवीन्द्र नाथ यादव जी द्वारा सभी प्रशिक्षुओं से अपने घर पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई l
इस अवसर पर प्रवक्ता श्रीमती मंजूलता यादव, श्री मिथिलेश कुमार, श्री नवीन सिंह, श्री विनय कुमार यादव, श्री वरुण कुमार यादव, श्रीमती किरन त्रिपाठी, डॉ.सोनू भारती, श्री अखिलेश मौर्य, श्री दुर्गेश चंद यादव, श्री नीरज मणि तिवारी, श्री राजकुमार, श्री उदय नारायण सिंह यादव, ह्यूमाना से डॉ. चंद्रशेखर, श्री मनोज कुमार सिंह सुश्री निकिता जैन आदि के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया तथा सभी प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रीयगीत प्रस्तुत किया जिससे पूरा डायट परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया l कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा जी ने किया l
