आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से की मुलाकात

Share

जौनपुर –

दिनांक 8/7/22 को जिला प्रशासन द्वारा शाही पुल पर दुकानों के बंद करवाने पर जिला प्रशासन के इस कार्य के विरोध में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी एवं C R O साहब से मुलाकात किया।
और कल पुनः आम आदमी पार्टी जौनपुर का एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मुलाक़ात कर इस घटना पर बात करेगा
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि जो व्यापारी जिनका दुकान शाही पुल पर जिला प्रशासन द्वारा बन्द कराया गया है, वे व्यापारी लोग 1962 से पुरातत्व विभाग का दुकान एलॉटमेंट करा कर व्यापार कर रहे थे, अपने परिवार वालों का रोजी-रोटी पाल रहे थे लेकिन अचानक जिला प्रशासन द्वारा दुकानों पर ताला मार कर उन व्यापारियों को बेरोजगार कर दिया है लेकिन आम आदमी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी
अमरनाथ यादव ने कहा कि हमें यह आशा है कि कल जिला प्रशासन से मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों के पक्ष में सही फैसला लिया जाएगा अगर ऐसा नहीं होता है आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, एवं गुड्डू इत्यादि लोग मौजूद रहे।।

About Author