मोबाइल पर आनलाइन गेम खेल युवक रातो रात बना लखपती

क्रिकेट ड्रीम इलेवन गेम में मिले 15.75 लाख
खुटहन (
जौनपुर
पिलकिछा गाँव निवासी युवक को आनलाइन क्रिकेट ड्रीम इलेवन गेम में रातो रात मिले 15.75 लाख रुपये। जिसकी पुष्टि उसने एसबीआई की स्थानीय शाखा में जाकर किया। खाते में क्रेडिट हुए लाखो रूपये की जानकारी होते ही वह खुशी से झूम उठा।
गाँव निवासी अरविंद निषाद पुत्र राजबली ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। लगभग तीन माह पूर्व से इस गेम का उसे चस्का लगा। वह ग्यारह खिलाड़ियों की टीम बनाकर खेल नित्य खेल रहा था। सौ पचास रूपये अक्सर उसके खाते से कट जाया करते थे। गुरुवार की शाम खेल चालू करने के बाद वह सो गया। सुबह उठने के बाद जब मोबाइल देखा तो उसे उप बिजेता घोषित किया गया था। उसके खाते में पंद्रह लाख पचहत्तर हजार क्रेडिट किए जाने का मैसेज आया हुआ था। पहले तो सहसा उसे विश्वास नहीं हुआ। दोपहर में जब वह बैंक शाखा पहुँच खाते के बैलेंस की जांच किया तो उसमें मोबाइल पर आये मैसेज वाला पूरा पैसा आया हुआ था। अचानक लखपती बनने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
