August 11, 2026

समाजवादी कुटिया संचालक ऋषि यादव ने पहलवान व दिव्यांग को दी आर्थिक सहायता।

Share

जौनपुर

धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने एक दिव्यांग व पहलवान की मदत करते हुए आर्थिक सहायता की
बता दें कि धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव विगत दो वर्ष से सामाजिक कार्यो में लगकर असहाय व जरूरतमंदों की मदत कर रहे है। इसी क्रम में शनिवार को ऋषि यादव ने समाजवादी कुटिया द्वारा हनुआडीह गांव के निवासी गोंद लिए गए पहलवान अनुभव चौहान को पांच हजार रुपये व गजना गांव के निवासी दिव्यांग इम्तियाज को दस हजार नगद की आर्थिक सहायता किया। ऋषि यादव ने कहा इस सहायता राशि से जहां पहलवान अनुभव चौहान का उत्साह वर्धन होगा वही दिव्यांग को गुजर बसर करने में काफी मदत होगी। बता दें कि 2020 से ही ऋषि साम्यवादी कुटिया पर बच्चो को निशुल्क शिक्षा व दूध फल वितरित करते आ रहे है।

About Author