August 11, 2026

भारत गैस एजेंसी कोईलारी पर मिलकर किया पौधरोपण

Share

जौनपुर चंदवक।

स्थानीय डोभी ब्लॉक क्षेत्र के कोईलारी के जय श्री कृष्णा भारत गैस ग्रामीण एजेंसी पर डिस्ट्रीब्यूटर महेंद्र प्रताप के देखरेख में पौधरोपण किया गया जिसमें सभी एजेंसी के कर्मचारी मिलकर सहयोग किया जिसमें पौधा लगाने से वातावरण व सुगंधित बना रहे और लोगों को भी पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया गया। एजेंसी के मालिक महेंद्र प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए पौधरोपण मे प्रत्येक नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके इसमे सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए यदि हम पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज नहीं संचित हुए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक भयावह परदेस छोड़कर जाएंगे पर्यावरण की वजह बढ़ते तापमान के कारण वैश्विक स्तर लोगों के हित में बना रहे। मौके पर मैनेजर अंगद कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, फौजदार प्रेमी, सूर्यभान यादव, पदुम भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author