चन्दवक थाना परिसर मे आज पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Share

जौनपुर चंदवक मे क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा थानाप्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में आगामी पर्वों श्रावण मास व बकरीद को सकुशल, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना परिसर मे विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व डिजिटल वॉलिंटियर के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में प्रतिभाग करने वाले लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा एवं कुर्बानी हेतु चिन्हित स्थानों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करने हेतु हिदायत दिया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योहार मनाएं।असामाजिक व अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर पतरही चौकी प्रभारी रामबहादुर यादव, उपनि0 मुरलीधर उपनि0 ददन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे
पत्रकार संजय यादव
थाना चन्दवक
जिला जौनपुर

About Author