August 11, 2026

अबूझ हाल में किशोरी ने फाँसी लगाकर दी जान

Share

जौनपुर
सिकरारा।के डमरुआ गांव के गोसाई पुरवा में गुरुवार को दोपहर बाद पक्के मकान के कमरे में पंखे से नायलान की रस्सी के सहारे लटकता एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके फांसी लगाकर जान देने की घटना से परिजन हत प्रभ हैं।पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
उक्त गांव निवासी दिनेश गिरी अपनी पत्नी सगुना देवी के साथ बभनौली गांव के एक मंदिर पर पूजा करने गए थे। लगभग एक घण्टे बाद दिन में एक बजे जब वे दोनो घर पहुंचे तो उनकी बेटी खुशी गिरी (16) मकान के एक कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बन्द कर आराम कर रही थी। थोड़ी देर बाद वे खुशी को जगाने के लिए दरवाजा खुलवाने लगे तो अंदर से कोई आवाज नही आने पर उनका माथा ठनका।परेशान हो कर पुराने दरवाजे के किवाड़ को आगे पीछे कर सांकल को बाहर से हाथ फैलाकर अंदर से कुंडी खोलकर कमरे में पहुँचे तो खुशी का शरीर पंखे से झूलता देखअवाक रह गए। बेटी को मृत देख दोनो रोने लगे। सूचना पर थाने के एस आई संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। थाने पर पिता दिनेश ने बताया कि रोज की तरह खुशी ने सुबह चाय बनाया फिर खाना बनाया। बताया कि वे पति पत्नी पूजा पाठ करने बभनौली गए थे। उन्होंने ने सपने में नहीं सोचा था कि उन लोगों के जाने के बाद उसकी बिटिया इतना बड़ा आत्मघाती फैसला ले लेगी। एसओ विवेक तिवारी ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट उसने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि इस वर्ष खुशी ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था।वह आगे पढ़ना चाहती थी लेकिन पिता की आर्थिक तंगी के कारण वह इंटर में एडमिशन नहीं कर सकी जिससे वह अवसाद ग्रस्त हो गयी थी। उसकी बड़ी बहन सरिता(25) का कोरोना संक्रमण में निधन हो गया था। जिसका सारा इलाज यबिन पर हुआ था।एक भाई काफी बीमार था।उसके इलाज में थोड़ी बहुत पुश्तैनी जमीन भी गिरवी रख दिया था।

About Author