सेवानिवृत्त होने के बाद फार्मासिस्ट का किया गया विदाई

जौनपुर-जिले के मड़ियाहूं में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट राम प्रसाद को सेवानिवृत्त होने के बाद स्टाफ व अन्य लोगों के द्वारा रखा गया विदाई समारोह का कार्यक्रम इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकान्त पाण्डेय,सीबी सिंह, सुरेश पटेल,अजय पटेल,आर सी पटेल,ओम प्रकाश उपाध्याय, राम चन्द्र यादव,रामबचन मौर्य,विक्रमा प्रसाद,शम्भू नाथ सहित तमाम लोगों ने फार्मासिस्ट को सेवानिवृत्त होने पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर विदाई किया| इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी श्री पाण्डेय ने सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी लोग इन्हें भुला नहीं सकते इन्होंने विभाग में रहकर इमानदारी से लोगों की सेवा किया तथा स्टाफ को भी अपना मानते हुए लोगों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहते थे|
