August 11, 2026

चंदवक पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त नाजायज तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share

जौनपुर / डोभी चन्दवक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डॉ संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था तलाश वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 29 /6/2022 को थाना अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में चंदवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से जिला बदर अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इंद्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चंदवक जनपद जौनपुर जिसके विरुद्ध न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट भू राजस्व जौनपुर द्वारा वाद संख्या 2361/ 2021 स्टेट बनाम अभिषेक सिंह अंतर्गत धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम 1970 मे दिनांक 23/5/2022 से 2 माह की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश निर्गत है समय 22:10 बजे कोईलारी बाजार से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर वह एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है ।
*रिपोर्ट संजय यादव

About Author