सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर जौनपुर का मा० उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी द्वारा आज औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मा0 उपमुख्यमंत्री द्वारा पूछा गया कि यहा कितने बेड का अस्पताल है जिसपर चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां 30 बेड का अस्पताल है और इमरजेंसी के लिए एक बेड संरक्षित किया गया है।
इस दौरान उन्होंने कोरोना के मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने एनआईसीयू कक्ष का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारी से नाराजगी व्यक्त कर करते हुए कहा कि मरीजों को सुविधाएं दी जाएं।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों एवं शौचालय का निरीक्षण किया और बेड पर धूल होने तथा साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधिकारी को कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह की समस्या नही होनी चाहिए औऱ अस्पताल में साफ सफाई विशेष ध्यान रखा जाये।
माo उपमुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त कर्मचारी/अधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
अस्पतालों की दीवालो पर लिखे हुए दिशा निर्देश को ध्यान पूर्वक देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
