Jaunpur news समाज सेवी ने गांव के लोगों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू किया।

IMG-20261129-WA0034
Share

समाज सेवी ने गांव के लोगों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू किया।

जौनपुर।जनपद के मड़ियाहूं विकास खण्ड के फत्तूपुर (अजोसी) गांव में समाज सेवी जय प्रकाश यादव ने अपने स्व.दादा राम सिंगार यादव के प्रथम पुण्य तिथि पर ग्रामीणों के लिए एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किया। इस कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी के सौजन्य से गांव के लोगों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का सहयोग किया गया। बताते हैं कि उक्त समाज सेवी ने अपने गांव की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।आज अपने गाँव वालों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस देकर उन्होंने सराहनीय कार्य किया है।जिससे गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ.आलोक यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार का कार्य ग्रामीण अंचल में करना बहुत ही अच्छा कार्य है।इससे गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि जब कभी ग्रामीण अंचल में किसी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाता है। तो कभी-कभी वाहन न मिलने के कारण तमाम समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है। ऐसी दशा में यह एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए बहुत ही लाभ दायक साबित होगी।इस दौरान श्याम प्रकाश यादव,सोनू यादव,अनील यादव,विकेश उपाध्याय,सन्तोष मिश्रा(सुग्गू),विकास यादव,रोहित यादव,सुजल यादव, मोनू,देव यादव, अंकित यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।