Jaunpur news नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल का बीआरसी मड़ियाहूं में हुआ भव्य स्वागत
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल का बीआरसी मड़ियाहूं में हुआ भव्य स्वागत
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मड़ियाहूं को आदर्श विकास खंड बनाने का लिया संकल्प
मड़ियाहूं। खंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) मड़ियाहूं में प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के पदाधिकारियों द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री अरविंद कुमार पटेल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नवागत अधिकारी को माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह से अभिभूत नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों का सर्वांगीण विकास हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी शिक्षकों के सहयोग से विकास खंड मड़ियाहूं में शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जाएंगे और इसे एक आदर्श विकास खंड के रूप में स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रदीप सूर्या, संरक्षक डॉ. भूपेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री अमित अस्थाना, उपाध्यक्ष नवीन सिंह सहित अमित मिश्रा, विवेक सिंह, ज्ञानचंद, कमलेश पटेल, नवनीत यादव, अविनाश मौर्य एवं अन्य शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
