Jaunpur news वोटर लिस्ट प्रकाशन पर लगाया गया कैम्प,
वोटर लिस्ट प्रकाशन पर लगाया गया कैम्प,
• दावे और आपत्तियों के बारे में कराया गया अवगत
जफराबाद। मददाता सूची प्रकाशित हो जाने के बाद मंगलवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय पर सभी बीएलओ को एक कैम्प लगाकर सूची में किये जाने वाली दावे एवं आपत्तियों के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। ईआरओ योगेश कुमार (उपजिलाधिकारी न्यायिक) एवं बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। इसकी प्रति सभी बीएलओ को दे भी दिया गया है। सभी बीएलओ प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में वोटरों को अवगत करायें एवं दावे आपत्तियों या अन्य संशोसधों के बारे में नियमानुसार सहयोग करें। उन्होने अपील किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाय। इस अवसर पर सुपरवाईजर लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, बीएलओ संगीता मौर्या,ऊषा मौर्या, किरन बाला,बरखा रानी, राहुल श्रीवास्तव, गीता देवी, पूनम देवी, अंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
