Jaunpur news जफराबाद में भाजपा टिकट की दावेदारी में त्रिभुवन सिंह का नाम भी सुर्खियों में

IMG-20261117-WA0030
Share

जफराबाद में भाजपा टिकट की दावेदारी में त्रिभुवन सिंह का नाम भी सुर्खियों में

जौनपुर। जिले की राजनीति में जफराबाद विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन सिंह का नाम भी टिकट के प्रमुख दावेदारों में चर्चा में है।
त्रिभुवन सिंह का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी एवं क्षेत्र में उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को लेकर समर्थकों एवं बिधानसभा जफराबाद की क्षेत्रीय जनता के बीच भी उत्सुकता देखी जा रही है।
जफराबाद विधानसभा सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी को लेकर कई चेहरे सामने आ रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में पार्टी किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, इस पर क्षेत्र के राजनीतिक जानकारों और कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।