Jaunpur news स्कूटी से घर जा रही किशोरी की बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने चेन
स्कूटी से घर जा रही किशोरी की बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने चेन
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटघरा में स्कूटी से मां के साथ जा रही किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गले से सोने की कीमती चेन छीनकर फरार हो गयें। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहान बस्ती की रहने वाली रौशनी साहू अपनी मां के साथ शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे किसी कार्यक्रम से स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर ही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार एक बदमाश लपक कर उसके गले में रही सोने की चेन को छीन लिया। किशोरी के जैसे ही शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश वहां से बाइक से फरार हो गयें। घबराई किशोरी ने तुरंत 112 पर कॉल किया। कुछ ही देर में 112 के जवान मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर तत्काल सरायपोख्ता के नये चौकी प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की शिकार हुई किशोरी ने तुरंत प्रार्थना पत्र लिखकर दिया लेकिन चौथे दिन भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
