IMG-20261114-WA0085
Share

लेखपाल संघ के 65 वे स्थापना दिवस पर किया फल वितरित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मछलीशहर इकाई ने अपने 65वे स्थापना दिवस पर सी एच सी मछलीशहर में शनिवार को मरीजों को फल वितरण किया है।
तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष जगवीर गौतम तहसीलदार न्यायिक दिनेश कुमार के साथ सी एच सी मछलीशहर में पहुंचे। उक्त लोगो ने अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण किया गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष जगवीर गौतम और मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन के 65 वे स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरण की योजना को मूर्त रुप दिया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, धनंजय सिंह मनीष रावत, राजीव कुमार एवं इन्द्रदेव आदि लेखपाल उपस्थित रहे।