Jaunpur news पीडीए की मजबूती से ही सामाजिक न्याय को मिलेगी नई दिशा : तूफानी सरोज
पीडीए की मजबूती से ही सामाजिक न्याय को मिलेगी नई दिशा : तूफानी सरोज
विधायक ने बिशनपुर गांव में बैठक कर लोगों को पीडीए के उद्देश्यों से कराया अवगत
जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के बिशनपुर गांव में सूरज चौबे के आवास पर केराकत विधायक तूफानी सरोज ने पहुंचकर उपस्थित लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सामाजिक एकता, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि पीडीए समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने का माध्यम है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बराबरी का अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरफराज खान ने कहा कि पीडीए की विचारधारा सामाजिक न्याय और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।
