Jaunpur news यातायात नियमों के प्रति बयालसी के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक,

IMG-20261103-WA0010
Share

यातायात नियमों के प्रति बयालसी के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक,

अभिभावकों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील

जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज, जलालपुर में मंगलवार को नवंबर माह के यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी एवं टीआई मनोज कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सरकार से राहवीर योजन के तहत मिलने वाली 25 हजार रूपए पुरूस्कार की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी ने छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। वहीं विद्यालय के अंशु यादव,वैष्णवी पाण्डेय, आराध्या निषाद, आयुशी यादव,स्वत्रंत यादव,अमन राजभर,प्रिंस सिंह, सहित अन्य
छात्राओं ने भी यातायात नियमों को लेकर अपनी जानकारी साझा की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों से संबंधित आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों ने बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार शर्मा ने किया।