Jaunpur news समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
• योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की कोतहाई न बरते प्रधानाचार्य
जफराबाद।स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र पर बुधवार को सभी प्रधानाध्यापकों की एक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें निपुण भारत,प्रेरणा पोर्टल,गुगल फार्म, यूडायस पोर्टल, विरांगना पोर्टल आदि विषयों पर समीक्षा की गयी ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापकों समय सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन करें साथ ही विद्यालय में लगे डिजिटल संसाधनों का ज्यादातर उपयोग करें। यदि किसी विद्यालय में ले स्मार्ट बोर्ड, आई सी टी लैब या डिजिटल लाईब्रेरी में कोई तकनीकी कमी आने पर सेवा प्रदाता से सम्पर्क कर उसे दूर करायें। समय समय पर विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम भी आयोजित करें। मध्यान भोजन को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं के संचालन में कोई भी प्रधानाध्यापक कोतहाई न बरतें। इस अवसर पर ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार चौबे, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार पाण्डेय सहि सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
