Jaunpur news शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

IMG-20261024-WA0008
Share

शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। जिले में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में मंगलवार की रात लगभग 10 बजे की है। दिव्या विश्वकर्मा उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी संदीप कुमार विश्वकर्मा घर पर घरेलू कामकाज निपट रही थी कि उसी समय उसका पति घर पर आया। पति शराब के नशे में था जिसके कारण पति-पत्नी के बीच कहां सुनी हो गई। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति शौच करने के लिए चला गया और वापस आकर देखा तो टीन सेट में लगे हुए पाईप में उसकी पत्नी की लाश साड़ी के सहारे फांसी पर लटक रही थी।यह नजारा देखकर पति के होश उड़ गये और वह चीख चीख कर रोने लगा। उसी समय ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका का मायका गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमेताग गांव में बताया गया है‌ और वह दो बच्चे की मां थी। उसकी शादी लगभग बीस साल पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।