Jaunpur news 28 से 31 अक्टूबर तक सरदार पटेल की जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम – ईशान जायसवाल
28 से 31 अक्टूबर तक सरदार पटेल की जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम – ईशान जायसवाल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल (राम) ने प्रेस वार्ता के दौरान जन्म जयंती कार्यक्रम के विषय में दी जानकारी
जौनपुर ! जौनपुर में देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल राम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती मनाने हेतु 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें 30 अक्तूबर को प्रमुख रूप से जनपद में सभी स्थानों पर सरदार पटेल की मूर्तियों की साफ सफाई करके पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा।
28 एवं 29 अक्तूबर को जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में अलग अलग स्थानों पर सरदार जी के इतिहास को गोष्ठियां करके समाज के बीच में विस्तार से चर्चा की जाएगी और सरदार जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्य रखने में उनके योगदान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा । जिससे हमारी पीढ़ियां प्रेरणा लें और अपना जीवन राष्ट्र और भारत माता के लिए समर्पित करें ।
31 को पूरी भाजपा इकाई जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में एक साथ मिलकर बड़ी गोष्ठी के माध्यम से जयंती मनाई जाएगी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता , जिला महामंत्री अमर जौहरी , जिला उपाध्यक्ष विमल भोजवाल उपस्थित रहे ।
