Jaunpur news रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी – रेलवे लाइन पर बाकराबाद गांव के पास रविवार की रात एक अज्ञात महिला की लाश क्षत विक्षत स्थिति में मिली। शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।पॉइंट मैन रवि बिंद की ने घटना सूचना पहुंची को दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है उम्र लगभग 24 वर्ष है।मृतक लोवर कुर्ती पहने हुए है । सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराई जा रही है।
