Jaunpur news संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक का शुभारंभ।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक का शुभारंभ।
आज विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंशू जी द्वारा टीबी चिकित्सालय परिसर जौनपुर से संचारी दस्तक अभियान (01 से 31 अक्टूबर 2026 तक )संबंधित शपथ के उपरांत,संचारी रोग जागरूकता पर विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ।रैली के दौरान संचारी रोग जागरूकता हेतु पोस्टर पैम्फलेट का वितरण किया गया,संचारी रोग पर स्लोगन जैसे जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां ।साफ पानी साफ हाथ,संचारी रोगों को देंगे मात ।हम सबने यह थाना है, संचारी रोग भगाना है । माननीय विधान परिषद सदस्य महोदय द्वारा समस्त विभागों के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संचारी दस्तक अभियान पूरी गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए, प्रत्येक गतिविधियों को समयबद्ध रूप से कार्ययोजना के अनुसार संपादित करें एवं उनकी सघन मॉनिटरिंग भी कराएं।संचारी रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा होते हुए पुनः टीबी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई।रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ गंगाराम गौतम,नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ आलोक कुमार सिंह, डीटीओ डॉ विशाल यादव ,जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, डॉ सुशील अग्रहरि. अधिशासी अधिकारी धर्मराज राय एवं एस आई जितेंद्र सिंह,एसोशिएट जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विवेक सिंह,कृषि बीपी सिंह , सहायक मलेरिया संजीव मिश्रा, सुजीत प्रभाकर,अशोक कुमार एवं समस्त मलेरिया फाइलेरिया स्टाफ,,सलिल यादव राजीव कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें ।संचारी दस्तक दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा जिसमें पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन ,कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, फॉगिंग,ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार प्रसार,शूकर पलको,कृषको,स्कूली छात्र छात्राओं सहित आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव, जांच उपचार आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा।
