Jaunpur news दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और डेढ़ लाख रुपये ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20260823-WA0019
Share

जौनपुर में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और डेढ़ लाख रुपये ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की सराय पोख्ता चौकी अंतर्गत कठघरा स्थित शिवधाम कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय मकान मालिक परिवार समेत घर से बाहर थी।
बताया गया कि गुरमीत कौर पत्नी योगेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को अपनी बच्ची के लिए स्कूल में खाना पहुंचाने गई थीं। वहां से वह अपने नानक मोबाइल सेंटर चली गईं। देर शाम करीब आठ बजे जब वह वापस घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था।
अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान गायब मिला। चोरी की जानकारी होते ही पीड़िता ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है।