IMG-20260929-WA0000
Share

दोनों बाइक सवार नहीं लगाये हेलमेट तो कटेगा चालान

बाइक पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट बहुत पहले से अनिवार्य है लेकिन लोग अपनी जान की परवाह किए बिना इस नियम का उल्लंघन करते रहे हैं।अभी तक अगर बाइक चालक ही हेलमेट लगाये रहता था तो भी चालान से लोग बच जाते थे लेकिन अब प्रदेश में बाइक पर सवार दूसरी सवारी को भी हेलमेट न लगाने पर चालान काटे जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे सड़क हादसों में लोगों की जान बच सके।इस समय यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। बीते 21 सितंबर से ई चालान प्रणाली बंद है डाटा नये सिस्टम में ट्रांसफर करने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ा वक्त और लगेगा उसके बाद ई चालान कटने शुरू हो जायेंगे।