IMG-20260928-WA0034
Share

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्मार्ट एवं स्वच्छ कॉलेज कैंपस प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर।
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्मार्ट एवं स्वच्छ कॉलेज कैंपस विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन तथा स्मार्ट कैंपस की अवधारणा के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ एवं स्मार्ट महाविद्यालय परिसर के लिए विभिन्न नवीन विचार, सुझाव एवं मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक-मुक्त परिसर, हरित परिसर, जल संरक्षण तथा डिजिटल सुविधाओं से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ और स्मार्ट कैंपस केवल संस्थान की सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सहसंयोजक श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार रहे। संयोजक एवं सहसंयोजकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्मार्ट महाविद्यालय परिसर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।